फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire raging in liquor store

शराब की दुकान में लगी भीषण आग

Wed, 04 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fire raging in liquor store
आग से जलीं शराब की पेटियां देखते लोग। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 अंग्रेजी शराब ठेके पर मंगलवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। इसमें लाखों की शराब जल गई। स्थानीय लोगाें ने सबमर्सिबल चलाकर काफी देर बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने आग लगाए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव मुरहास कन्हैया निवासी विनोद कुमार पाल की थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली कायमगंज बाईपास रोड पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। वह शिवशंकर शाक्य की दुकान किराए पर लेकर अंग्रेजी शराब का ठेका चला रहे हैं। विनोद की दुकान पर उनके गांव का ही रवींद्र कुमार उर्फ मन्ने सेल्समैन का काम करता और रात में लेट जाता था। मंगलवार को विनोद का भाई प्रवेंद्र कुमार दुकान पर आया था। इस कारण रवींद्र उनके साथ गांव चला गया था। रात किसी समय दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

सुबह करीब 5 बजे जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो इसकी सूचना मोबाइल फोन पर विनोद कुमार को दी गई। इधर, मोहल्ले के राजीव शाक्य समेत अन्य लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर बिग्रेड में फोन नहीं उठा। दुकान में आग लगने की जानकारी पर विनोद कुमार व अन्य परिवार के लोग मौके पर आ गए। जैसे ही शटर को खोला गया तो अंदर से आग का गुब्बार निकल पड़ा। इस पर स्थानीय लोगाें ने पाइप से पानी डालकर आग बुझाई।


सूचना मिलने पर रायपुर चौकी प्रभारी हरपाल सिंह और बजरिया चौकी प्रभारी बनी सिंह मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।


विनोद कुमार ने बताया कि उनके यहां बिजली का कनेक्शन नहीं है और न ही इनवर्टर लगा हुआ है। उन्हाेंने बताया कि दो छोटी बैटरी रखी हैं। उसी से एलईटी बल्ब जलाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस आग से करीब 9 लाख की शराब और करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी जल गई। दुकानदार ने आग लगाए जाने की आशंका जताई है। वहीं चौकी प्रभारी बनी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed