फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire in a hut, scorching death of old man

झोपड़ी में लगी आग से वृद्ध की झुलसकर मौत

Sat, 01 May 2021 09:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Fire in a hut, scorching death of old man
झोपड़ी में लगी आग, वृद्ध की झुलसकर मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। झोपड़ी में लगी आग से गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध की मौत हो गई। उनके दोनों पुत्रों को जब तक आग लगने की जानकारी हुुई तब तक देर हो चुकी थी। गांव के लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई।
राजेपुर थाना क्षेत्र के शेराखार गौटिया निवासी गौतम बाथम (65) अपने घर से दूर खेत के पास झोपड़ी डालकर रहता था। उसके दोनों पुत्र कन्हैयालाल व भईयालाल गांव में अलग अलग रहते है। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे गौतम की झोपड़ी में आग लग गई। आग ने कुछ देर में ही उग्र रुप धारण कर लिया।
विज्ञापन

लगभग आधे घंटे बाद दोनों पुत्रों को घटना की जानकारी हुुई। इस पर दोनों गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर किसी तरह से काबू पाया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे गौतम की मौत हो गई। आग में घरेलू सामान भी जल गया। घटना की जानकारी पर पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत पर बेटी रामलली व राम देवी का रो रोकर बुरा हाल था। एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि आग कैसे लगी इसके कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed