{"_id":"58fe3c2c4f1c1bdd0bc0c170","slug":"fire-broke-out-in-a-shop-in-mandi-four-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में एक दुकान में आग लगी, चार में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में एक दुकान में आग लगी, चार में चोरी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
आग से जले आलू को दिखाते पीड़ित दुकानदार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातनपुर आलू मंडी में आग लगने से सोमवार को एक दुकान जल गई। वहीं अराजकतत्वों ने चार अन्य दुकानों में तोड़फोड़कर वहां रखा सामान चुरा ले गए।
सातनपुर आलू मंडी में शिवाकांत चतुर्वेदी, सुधीर कुमार, कुंवरपाल, राकेश कुमार व शमशेर सिंह की आलू खरीद की दुकानें हैं। डी ब्लाक के बाहर ये लोग बांस के टट्टर की दुकान लगाकर आलू खरीदते हैं। दुकानदारों ने बताया कि शनिवार को वे लोग काम खत्म होने के बाद घर चले गए।
सोमवार सुबह लौटने पर दुकान में शिवाकांत चतुर्वेदी की दुकान में रखा आलू व टट्टर जला गया। दुकानदार ने बताया कि उसका करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
आलू आढ़ती संघ के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि सुधीर, कुंवरपाल, राकेश व शमशेर सिंह की दुकानों में अराजकत्वों ने तोड़फोड़ की। करीब 40 हजार रुपये कीमत का सामान नष्ट कर दिया। चोर गोलक व अभिलेख उठा ले गए। अध्यक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उन्होंने मंडी सचिव से पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इस घटना से मंडी की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग गया है। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।