फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire breaks out in moving DCM truck; vehicle crashes through bridge railing and hangs over Kali Nadi.

Farrukhabad News: चलती डीसीएम में लगी आग, पुल की रेलिंग तोड़ काली नदी में लटकी

Thu, 16 Jul 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in moving DCM truck; vehicle crashes through bridge railing and hangs over Kali Nadi.
मोहम्मदाबाद। मैनपुरी जनपद के एलाऊ थाना क्षेत्र के विद्या नगला निवासी चालक श्रीचंद हरदोई के प्रताप नगर बेनीगंज रोड से 300 बोरी मैदा लादकर दिल्ली जा रहे थे। तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच गांव मदनपुर स्थित पुलिस पिकेट के पास डीसीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पीछे से धुआं और लपटें उठती देख चालक ने डीसीएम को संभालने का प्रयास किया लेकिन डीसीएम अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में लटक गई। मैदा की कई बोरियां नदी में गिर गईं।
विज्ञापन

चालक ने तुरंत यूपी-112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फर्रुखाबाद और मैनपुरी से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक को हल्की चोट आई है। मालिक को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed