{"_id":"693473a6948cb8f14e00b537","slug":"fir-filed-for-murder-against-two-people-including-pradhans-grandson-in-celebratory-firing-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108302-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हर्ष फायरिंग में प्रधान के पौत्र सहित दो पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हर्ष फायरिंग में प्रधान के पौत्र सहित दो पर हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
कमालगंज के उमराव नगला में अंशु के अंतिम संस्कार में बिलखतीं महिलाएं, मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
कमालगंज। नामकरण संस्कार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव के प्रधान के पौत्र समेत दो के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव में रात भर पीएसी का पहरा रहा। प्रधान समेत पांच लोग पुलिस हिरासत में हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। फिलहाल आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया हैं। पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली है। लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव उमराव नगला में शुक्रवार को सैनिक अंजुल सिंह के पुत्र के नामकरण संस्कार हुआ था। रात को डीजे पर डांस के दौरान पड़ोसी गांव नथुआपुर के प्रधान कश्मीर यादव के पौत्र गोलू ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान पड़ोसी अंशू यादव (20) की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में चचेरे भाई सुधीर की तहरीर पर पुलिस ने गांव नथुआपुर के प्रधान कश्मीर यादव के पौत्र गोलू और गांव के ही विकास पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि अंशू दावत खाने गया था। वहां मौजूद गोलू के पास अपने बाबा की दोनाली बंदूक थी। उसने पास में खड़े अपने साथी विकास को बंदूक देकर कहा कि अंशू को गोली मार दो। उसने गोली चला दी। इससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव पहुंचे एएसपी अरुण कुमार सिंह ने तनाव को देखते हुए रात भर पीएसी तैनात कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर तीन बजे शव घर पहुंचा तो लोगों की खासी भीड़ थी। तनाव को देखते हुए इंस्पेक्टर राजीव कुमार पीएसी के साथ पहुंचे। पुलिस की देखरेख में गांव के सामने गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों हत्यारोपी फरार हैं। बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। लाइसेंसी असलहा पौत्र को देने में प्रधान भी लापरवाही बरतने का दोषी माना जा रहा है। इससे पुलिस उन पर कार्रवाई कर सकती है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोग हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।