फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR filed against six people including woman councilor and family for fraud

Farrukhabad News: महिला सभासद, परिजनों समेत छह पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Thu, 04 Dec 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against six people including woman councilor and family for fraud
फर्रुखाबाद। करीब 12 साल पहले एक जमीन का बैनामा कराने के मामले में लखनऊ में रह रहे अजय कुमार सक्सेना ने महिला सभासद, उसके परिजनों समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला हाता करम खां (नवाब न्यामत खां) निवासी अजय कुमार सक्सेना ने अमीन खां के गिरीश चंद्र, हाता मिंटू खां निवासी स्व. सुबोध यादव की सभासद पत्नी नेहा यादव, उसके भाई, राहुल यादव, अनिल यादव, श्रीनिवास सिंह के खिलाफ प्राथमिकी लिखाई। कहा कि वह लखनऊ के विकासनगर कालोनी में रहते हैं। उनकी दादी फूलमती देवी से हाता करम खां में एक जमीन वरासत में मिली है। दादी ने यह जमीन नवाब न्यामत खां निवासी रामभरोसे से खरीदी थी। वह करीब 55 साल से लखनऊ में रहते हैं। अगस्त 2025 में आया, तो पता चला कि 30 अगस्त 2013 में गिरीश चंद्र ने उनकी जमीन को सुबोध यादव (अब मृत्यु हो चुकी), विश्राम सिंह यादव को फर्जी दस्तावेजों से बैनामा कर दिया। जमीन से कब्जा हटवाने को कहा, तो अन्य लोगों से मिलकर गाली गलौज की। कुछ जमीन की बिक्री भी हो चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी लिख ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed