फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Final notice of sugar mill closure issued, crushing is behind target

Farrukhabad News: चीनी मिल बंदी का अंतिम नोटिस जारी, लक्ष्य से पीछे है पेराई

Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Final notice of sugar mill closure issued, crushing is behind target
चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना अनलोड करती क्रेन। - फोटो : चीनी मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना अनलोड करती क्रेन।
कायमगंज। चीनी मिल से पेराई बंदी का दूसरा नोटिस जारी होने के बावजूद गन्ना आपूर्ति में सुधार न होने पर मिल की ओर से 11 मार्च को पेराई बंद करने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि निर्धारित लक्ष्य से पेराई काफी पीछे चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसानों की गन्ना फसल खरीदने की जिम्मेदारी चीनी मिल की होती है। इसके लिए शासन का गन्ना विभाग भी सक्रिय रहता है। गन्ना विभाग द्वारा उपज का आकलन कर सर्वे के आधार पर किसान बार गन्ना का सट्टा निर्धारण कर चीनी मिल को उपलब्ध कराता है। उसी आधार पर जारी गन्ना आपूर्ति पर्चियों पर किसान चीनी मिल को गन्ना उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन


इस बार सर्वे के आधार पर करीब 16 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद कर पेराई की जानी थी, जो अभी लक्ष्य से काफी पीछे है। मिल में गन्ना की आवक इतनी कम हो गई है कि गन्ने के अभाव में प्लांट धीमी गति से चल रहा है। इस पर चीनी मिल के शादाब असलम ने पेराई बंद करने के लिए शुक्रवार को तीसरा व अंतिम नोटिस जारी कर 11 मार्च को पेराई बंद करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया कि सभी पर्चियां जारी कर दिए जाने व पर्ची मुक्त खरीद भी शुरू कर दिए जाने के बावजूद मिल में उसकी दैनिक क्षमता के अनुरूप गन्ना नहीं आ रहा। जिससे मिल रुक-रुक कर चल रही है।

चीनी मिल के जीएम शादाब असलम व सीसीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष मिल ने 13 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 1.19 लाख क्विंटल चीनी बनाई। इस वर्ष अब तक 9.90 लाख क्विंटल पेराई हुई है, इससे 90 हजार क्विंटल चीनी बनी है। कहा किसानों से अपील है कि यदि उनके पास गन्ना शेष हो तो उसे मिल में जल्द आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed