फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Files of sports grounds stuck in revenue

Farrukhabad News: राजस्व में अटकीं खेल मैदानों की फाइलें

Wed, 17 Jan 2024 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 17 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Files of sports grounds stuck in revenue
कमालगंज। ओलंपिक, विश्वकप व एशियाड जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार की जाती है। इसी को देखते हुए कुछ पंचायतों में मनरेगा व राज्य वित्त से खेल मैदान विकसित करने की नीति बनाई गई। पिछले वर्ष खेल मैदान विकसित करने को काम भी शुरू भी कराया गया, लेकिन बीच में राजस्व विभाग के स्वामित्व प्रमाणपत्र का पेच फंसने से काम रुक गया।
विज्ञापन




राजस्व विभाग को पत्र भेजकर ग्राम सभा में खेल मैदान जमीन स्वामित्व को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। करीब आठ माह बाद भी तीन पंचायतों की रिपोर्ट नहीं आई। आलूपुर, बेहटा, सियांपुर,रानूखेड़ा व भड़ौसा में खेल मैदान स्वीकृत किए गए थे। इसके लिए राज्य वित्त व मनरेगा से बजट प्रस्तावित किया गया था। हालांकि भड़ौसा में ग्राम निधि से मैदान के काम करा लिए गए। शेष में अभी तक काम रुका हुआ है। इससे खिलाड़ी भी मायूस हैं। रानूखेड़ा प्रधान संध्या राजपूत ने बताया कि उन्होंने नीचे से पिलर व चहारदीवारी में तीन लाख रुपया अपने पास से लगाया। इसके बाद काम रुक गया।
विज्ञापन




एपीओ गौरव सिंह का कहना है कि अभी आलूपुर की ही रिपोर्ट आई है। शेष तीन पंचायतों की राजस्व विभाग से रिपोर्ट आए तभी काम आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed