{"_id":"631ccb1b023b3a3bf96cd243","slug":"fighting-and-stone-pelting-between-two-parties-in-jish-farrukhabad-news-knp7174263137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मारपीट व पथराव में 14 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मारपीट व पथराव में 14 पर मुकदमा
विज्ञापन
फर्रखाबाद। घर में घुसकर मारपीट व पथराव में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल पांच लोगों का लोहिया में मेडिकल कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर नौखंडा के मजरा बहेलियन नगला निवासी दीपू की गांव के ही लोकेश से पुरानी रंजिश है। गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों ने मारपीट कर एक-दूसरे के घर पर पथराव कर दिया। मारपीट में दीपू व उसकी पत्नी शीला, लोकेश व उसकी पत्नी नन्हीं देवी व शिवम घायल हो गए।
पुलिस ने शीला की तहरीर पर शुक्रवार रात हरिशचंद्र ,बाबू, मिथलेश, नन्हीं देवी, राजीव, जसरथ, शाहजहांपुुर थाना जलालाबाद गांव खेरे निवासी हरिशचंद्र के साले, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फैजबाग निवासी लोकेश, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदगंज निवासी पेेशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दूसरे पक्ष से नन्हीं देवी ने दीपू, अजय, शिवम, शीला, सीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट कर पथराव किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह अपने घर में नहीं मिलेे।