{"_id":"58050d0a4f1c1b716b702d55","slug":"fever-took-the-life-of-another-woman-eight-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने एक और महिला की ली जान, आठ को मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने एक और महिला की ली जान, आठ को मलेरिया
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में बुखार से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। सोमवार को खून की जांचों में आठ मरीजों को मलेरिया की पुष्टि हुई।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी प्रेमलता (55) पत्नी राजू को कई दिनोें से बुखार आ रहा था। सोमवार की सुबह प्रेमलता की अचानक तेज बुखार आया और उसकी तबियत खराब हो गई। इस पर परिवार के लोग उसे सुबह लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां पर मौजूद डाक्टर राजकिशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेकर चले गए। सोमवार को फिजीशियन डाक्टर अशोक कुमार के कक्ष के बाहर मरीजों की काफी भीड़ जमा थी। 850 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया।
डेंगू की आशंका पर पांच मरीजों की खून की जांच कराई। किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा 90 मरीजों को मलेरिया की जांच कराई गई।
इसमें रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गंगानगर कालोनी, आशीष पुत्र अरविंद निवासी पचपुखरा, सूरज पुत्र योगेश निवासी पांचालघाट, ओमप्रकाश पाठक निवासी आवास विकास कालोनी, शबनम पुत्री अहमद निवासी अहमदगंज कोतवाली कामयगंज, भूरे पुत्र रामलाल निवासी भाऊटोला, सर्वेशश्री पत्नी रावेंद्र सिंह निवासी सरफालपुर थाना शमसाबाद, मोहित पुत्र महिपाल सिंह निवासी जहानगंज को मलेरिया की पुष्टि हुई
विज्ञापन
। 88 मरीजों के खून की जांच कराई गई जिसमें 35 लोगों को टाइफाइड की पुष्टि हुई।