{"_id":"68f91d243ff3f582170c9f92","slug":"fever-spreads-in-khudna-vaidya-woman-dies-60-fall-ill-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107710-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खुड़ना वैध में फैला बुखार, महिला की मौत, 60 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खुड़ना वैध में फैला बुखार, महिला की मौत, 60 बीमार
Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19, घर में चारपाई पर लेटा बुखार से पीड़ित आकाश। संवाद
- फोटो : दीपदान के दौरान धर्मनगरी के राघव घाट का सुंदर आकर्षक नजारा व जगमग मंदाकिनी। संवाद
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बदलते मौसम के चलते गांव खुड़ना वैध में बुखार फैल गया। इसमें एक महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग बीमार हैं।
सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में एक बार दवा देने के बाद दोबारा जाने की जरूरत नहीं समझी। क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध निवासी नानकराम की पत्नी मीरा देवी (55) कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान मीरा देवी की सोमवार देर रात मौत हो गई। इस पर परिजन बेहाल हो गए। मंगलवार को ढाई घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मीरा देवी के तीन पुत्र टिंकू, रामू व श्यामू हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मदारी गंगवार ने बताया कि वह कई दिन से बुखार से परेशान हैं। इसके अलावा घर में पुत्र आकाश, नातिन नैंसी, राहुल, अनिल समेत में 60 से अधिक लोग बुखार से बीमार हैं। कुछ दिन पहले डॉक्टर को सूचना दी थी। एक बार दवा देने के बाद दोबारा सुध नहीं ली। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीएचसी प्रभारी सरबर इकबाल ने बताया कि गांव में बुखार की सूचना पर दो दिन पूर्व टीम भेज कर जांच कराई गई। 40 लाेगों के सैंपल लिए गए हैं। 80 लोगों को दवा का वितरण किया गया है। वह बृहस्पतिवार को दोबारा से टीम भेजेगें।