फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fever spread in Jahanganj, 70 people sick

जहानगंज में फैला बुखार व टाइफायड, 70 लोग बीमार

Wed, 25 Aug 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fever spread in Jahanganj, 70 people sick
जहानगंज में घर में लेटा बीमार शिवम। - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज में फैला बुखार, 70 लोग बीमार
विज्ञापन

जहानगंज। गांव में तेजी से फैल रहे बुखार से हालात बेकाबू हो रहे हैं। अभी तक करीब 70 लोग बीमार हैं। कई घरों में चार-चार लोग बुखार की चपेट में हैं। परेशान परिजन निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। अधिकांश लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। इसलिए डॉक्टर डेंगू बता रहे हैं। यही नहीं बड़ी संख्या में लोगों को टाइफाइड और मलेरिया भी निकल रहा है।
गांव में करीब 20 दिन पहले बुखार फैलने लगा था। उस वक्त कुछ लोगों को बुखार आया, तो प्लेटलेट्स कम होने लगीं। इस पर उन्होंने इलाज करवा लिया। अब एक सप्ताह में स्थिति यह हो गई है कि कई घरों में चार-चार लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

गांव के कल्लू, शिवम यादव, किशन, हिमांशु, पवन, दीपक, चेतन, राम तीरथ, शिवा, दुर्गेश, आलोक समेत 25 लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। कई लोग ऐसे हैं जो दवाएं लाकर घरों में ही आराम कर रहे हैं। सात लोग हालत खराब होने पर फर्रुखाबाद निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। यही नहीं दो लोग कानपुर रेफर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पैथोलॉजी संचालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बुखार पीड़ितों की जब जांच करते हैं, तो अधिकांश की प्लेटलेट्स संख्या 50 हजार तक आ रही हैं। उन्हें डेंगू बुखार निकल रहा है। कुछ मरीज टाइफाइड और मलेरिया के भी आ रहे हैं। 10 दिन में बुखार के मरीजों की जांच संख्या तेजी से बढ़ी है।
एक निजी अस्पताल में 30 मरीज भर्ती
गांव के एक निजी अस्पताल में करीब 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। लोगों को भर्ती करके ड्रिप चढ़ाई जा रही हैं। स्थिति यह है कि लोग ड्रिप चढ़वाकर घर जा रहे हैं। कई बीमारों के घरों में भी ड्रिप चढ़ रही हैं।
पीएचसी पर न जांच की सुविधा और न दवाएं
गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां न तो बुखार की जांच करने की सुविधा है और न ही दवाएं उपलब्ध हैं। इससे गरीब मरीजों को भी निजी अस्पताल में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है।

प्रभारी को उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि अस्पताल में जो मरीज आते हैं, उन्हें उपलब्ध दवाएं दी जा रही हैं। अब बुखार का टीम बुलाकर इलाज कराने के लिए जब उच्चाधिकारियों का आदेश मिलेगा, तो इलाज शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed