फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fear of not getting ration, crowd gathered to get the vaccine

राशन न मिलने के भय से वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़

Mon, 22 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fear of not getting ration, crowd gathered to get the vaccine
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। टीका न लगवाने वालों को मुफ्त में राशन न मिलने की अफवाह पर सोमवार को सीएचसी में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की भीड़ लग गई। पहले टीका लगवाने के लिए धक्कामुक्की होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाकर टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

अगले माह से मुफ्त राशन में एक लीटर तेल, एक किलो चने की दाल व एक किलो नमक दिया जाएगा। कोरोना से बचाव का टीका न लगवाने वालों को राशन न मिलने की अफवाह उड़ी। इससे लोग टीकाकरण कराने के लिए शमसाबाद सीएचसी पहुंच गई। अस्पताल में सुबह से ही भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सीएचओ पिंकी दास, यक्षा शालिनी, लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण शुरू किया।
पहले टीका लगवाने के लिए पंजीकरण काउंटर पर धक्कामुक्की होने लगी। अव्यवस्था देख पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थाने से पहुंचे सिपाहियों ने टीका लगवाने वालों की लाइन लगवाई और बारी-बारी से टीका लगाया गया। ऐसे प्रतिदिन 10-15 लोग टीका लगवाने पहुंचते थे लेकिन सोमवार को तीन बजे तक 154 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि बिना टीका लगवाए राशन न मिलने के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed