फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FCC reached the final after defeating two teams

दो टीमों को हराकर फाइनल में पहुंची एफसीसी

Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
FCC reached the final after defeating two teams
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सरदार पटेल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में जसमई इलेवन को सात विकेट और स्टेडियम इलेवन को चार विकेट हराकर फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब की टीम फाइनल में पहुंच गई है। रेहान और गौरव गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रहे सरदार पटेल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच जसमई इलेवन और फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब (एफसीसी) के बीच हुआ। टॉस जीतकर एफसीसी ने बालिंग का निर्णय लिया। जसमई इलेवन ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 79 रन बनाए। सचिन ने 16, सौरभ, विकास व रिषभ ने छह-छह रन का योगदान किया।
विज्ञापन

एफसीसी के खिलाड़ी गौरव गुप्ता ने तीन, अंशुल पांडेय ने दो, नितिन ने एक विकेट लिया। एफसीसी के खिलाड़ियों ने सात ओवर चार गेंदों में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जसमई इलेवन को हराकर मैच जीत लिया। नितिन ने 24, विपिन सिंह ने 15, हिमांशु ने 13 रन बनाकर सहयोग किया। जसमई इलेवन को हराकर एफसीसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ी गौरव गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल एफसीसी और स्टेडियम इलेवन के बीच हुआ। एफसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। स्टेडियम इलेवन के खिलाड़ियों ने 10 ओवर में 90 रन बनाया। सनी दुबे ने 48, आर्यन ने 17 रन का सहयोग किया।

एफसीसी के रेहान ने दो विकेट लिए। जवाब में मैदान में उतरी एफसीसी ने छह विकेट खोकर स्टेडियम इलेवन को चार विकेट से हराकर मैच जीत लिया। नितिन ने 23, विपिन सिंह ने 23, हिमांशु ने 12 रन, गौतम ने 10 रन की मदद की। स्टेडियम इलेवन के विकास ने दो, उदय, अदनान, धीरेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। सेमीफाइनल जीतकर एफसीसी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खिलाड़ी रेहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गौरव कटियार ने दिया। सौरभ कटियार व मोहम्मद अहमद खां ने अंपायर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed