फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father's Aadhaar and PAN will now be used for scholarship application

Farrukhabad News: छात्रवृत्ति के आवेदन में अब लगेगा पिता का आधार व पैन

Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Father's Aadhaar and PAN will now be used for scholarship application
फर्रूखाबाद। छात्रवृत्ति व शुल्क भरपाई के ऑनलाइन आवेदन में अब छात्र-छात्राओं को पिता का आधार व पैनकार्ड देना होगा। आयकर विभाग की वेबसाइट से पिता की आय के मिलान के लिए यह कवायद शुरू की जा रही है। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) में निर्धारित सीमा से अधिक आय पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति के साथ ही अन्य वर्गों के छात्र-छात्राओं को वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से दी जाती है। इसमें दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को शुल्क भरपाई व छात्रवृत्ति की सुविधा मिलती है। हर साल जिले में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र इस सुविधा का लाभ उठाते आ रहे हैं। अक्सर निर्धारित सीमा से अधिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थी भी योजना के लिए आवेदन कर देते हैं। इससे निपटने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से समाज कल्याण विभाग को आधार का ब्योरा इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी जैसे ही आवेदन में पिता का आधार नंबर भरेगा, एक बॉक्स और खुलेगा, जिसमें स्थायी खाता संख्या (पैन) मांगा जाएगा। इससे मिलान हो सकेगा कि विद्यार्थी के पिता आयकर रिटर्न भरते हैं या नहीं। उनकी आय कितनी है। आय ज्यादा होने पर आवेदन पर आपत्ति लग जाएगी। आपत्ति का जवाब न मिलने पर आवेदन रद्द हो जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने बताया कि शासन की ओर से इस साल इसे ऐच्छिक व्यवस्था के तहत लागू किया जा रहा है। अगले साल से यह व्यवस्था अनिवार्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed