फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father-son death due to food poisoning, six serious

फूड प्वाइजनिंग से पिता-पुत्र की मौत, छह गंभीर

Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Father-son death due to food poisoning, six serious
फर्रुखाबाद। गांव जसूपुर गढ़िया में शनिवार रात गोभी की सब्जी खाने के बाद पिता-पुत्र की मौत हो गई और मां व पांच बेटे-बेटियों का गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। खाद विभाग की टीम ने सब्जी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जसूपुर गढ़िया निवासी इरशाद के घर में शनिवार शाम गोभी-आलू की सब्जी बनी थी। रात करीब आठ बजे इरशाद (40), उसके पुत्र आसिफ उर्फ लल्ला (8), साजिद (10), माजिद (13), पुत्री माजिदा (17) व साजिदा आठ ने सब्जी के साथ खाना खाया। इसके आधे घंटे बाद इरशाद की पत्नी शबाना उर्फ नन्ही (38) और पुत्री राजिदा (14) ने सब्जी खाई। कुछ देर बाद परिवार आसिफ, इरशाद, साजिद, माजिद, माजिदा और साजिदा को पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगी।
विज्ञापन

आसिफ को आवास विकास कालोेनी स्थित बच्चों के अस्पताल और अन्य को नाला मछरट्टा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर में आसिफ और इरशाद की मौत हो गई। रात करीब 11 बजे शबाना और राजिदा को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो बच्चों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधीरात को सीओ अमृतपुर अजय शर्मा और थानाध्यक्ष दिनेश गौतम अस्पताल जाकर सभी का हाल जाना। भाई इमरान की सूचना पर पुलिस ने इरशाद और आसिफ का पोस्टमार्टम कराया है। खाद्य विभाग की टीम ने गांव जाकर सब्जी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
इमरान बोला- भाई लाए थे गोभी
इमरान ने बताया कि भाई इरशाद बाजार में सब्जी लेने गए थे। उसी में गोभी भी लेकर आए थे। आशंका है कि गोभी में किसी कीटनाशक का प्रयोग किया गया होगा। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि घर में कीटनाशक की बदबू फैली थी।

वर्जन
इरशाद के घर पर गए तो कीटनाशक की जबर्दस्त बदबू आ रही थी। अब घटना कैसे हुई यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भी काफी कुछ पता लग जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है।’
-दिनेश गौतम, थानाध्यक्ष राजेपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed