फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father-in-law accuses five including daughter-in-law of murdering son

Farrukhabad News: ससुर ने बहू सहित पांच पर पुत्र की हत्या का लगाया आरोप

Mon, 26 Feb 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law accuses five including daughter-in-law of murdering son
फर्रुखाबाद। ससुर ने बहू सहित पांच लोगों पर पुत्र को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया। कोर्ट ने इस मामले में नवाबगंज एसओ को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर निवासी विनोद कुमार ने सीजेएम कोर्ट में कोतवाली कायमगंज गांव कुबेरपुर निवासी बहू रानी, समधन राधा, बहू के भाई आलोक, अभिषेक व एक अन्य के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि रानी की शादी पुत्र रोहित से हुई थी। दो वर्ष पहले रोहित की दुर्घटना में मौत हो गई। पुत्र रोहित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

रिश्तेदारों व परिजनों के दबाव के कारण बहू रानी की शादी छोटे पुत्र अंकित के साथ कर दी। बहू रानी पुत्र अंकित को दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने की बात कहकर साथ ले गई। 16 मई 2023 को बहू, उसकी मां, भाइयों व एक अन्य युवक ने मिलकर पुत्र अंकित को फंदे पर लटकाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में दो पुत्रों की मौत से विनोद कुमार की हालत खराब हो गई। बहू ने पुत्र की मौत के 10 दिन बाद किसी दूसरे युवक से शादी कर ली। इस मामले में थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद नवाबगंज एसओ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed