{"_id":"cd2128c9219bdef811de9d15a8cb56f1","slug":"farrukhabad-ticket-to-the-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद ने कटाया फाइनल का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद ने कटाया फाइनल का टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया की स्मृति में चल रहे द्वितीय लोहिया कप टी-20 मैच के दूसरे सेमीफाइनल मैच में फर्रुखाबाद की टीम ने गंजडुडवारा की टीम को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार सोनू ठाकुर को दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में गंजडुडवारा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए। गंजडुडवारा टीम की ओर से वसीम ने 31, विवेक ने 25 रनों का योगदान किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फर्रुखाबाद की टीम ने 134 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। फर्रुखाबाद की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाने वाले सोनू ठाकुर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंतिम ओवर में जीत दिलाने के लिए सोनू को 1500 रुपये का पुरस्कार टिंका यादव, धीरज सक्सेना और उदयवीर सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन
संयोजक टिंका यादव ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच हापुड़ और फर्रुखाबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। मैच के दौरान बलराम सिंह यादव, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, योगेश्वर प्रधान, मिर्जा वसीम वेग, संजय यादव, ऋषि कश्यप, दानिश खां, अदनान, डंपी यादव व अप्पू ने सहयोग किया।