{"_id":"62effc513dbd5704fe31cc60","slug":"farrukhabad-three-women-and-child-corona-infected-farrukhabad-news-knp711761867","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : तीन महिलाएं व बच्चा कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : तीन महिलाएं व बच्चा कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। जुकाम-बुखार के मरीजों की जांच करने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आंबेडकर कॉलोनी भोलेपुर निवासी दो महिलाओं और एक साल के बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
इसके अलावा गांव अर्जुन नगला निवासी महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। चार संक्रमित मरीज निकलने से जिले में सक्रिय केस 10 हो गए हैं।