फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Tension in the village due to pouring water in Kali's Khappar, force deployed

फर्रुखाबाद : काली के खप्पर में पानी डालने से गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Sun, 17 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Tension in the village due to pouring water in Kali's Khappar, force deployed
गांव वहवलपुर में फ्लैग मार्च करते जवान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल (फर्रुखाबाद)। गुरु पूर्णिमा पर निकाले गए काली के अखाड़े में खप्पर में पानी और मौरंग डालने की घटना के चार दिन बाद रविवार को गांव वहवलपुर में तनाव की स्थिति बन गई। निर्माणाधीन मंदिर के लिए चंदा एकत्र करने के लिए बैठक करने के नाम पर भारी संख्या में लोग एकत्र हुए।
विज्ञापन

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की तैयारी होने की जानकारी पर एसडीएम ने सीओ और फोर्स के साथ गांव में डेरा डाल दिया। भीड़ को तितर-वितर कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एएसपी ने गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव वहवलपुर में 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर शाम को काली का अखाड़ा निकाला गया था। किसी ने काली के जलते खप्पर में पानी और मौरंग फेंक दी। इससे खप्पर की आग बुझने से एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के मोहल्ले में पहुंच कर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जुलाई को प्रधान धर्मवीर की बैठक में दोनों समुदाय के लोग एकत्र हुए और पंचायत में एक समुदाय के लोगों द्वारा माफी मांगे जाने से विवाद शांत हो गया। शनिवार शाम को किसी ने अफवाह फैला दी कि खप्पर में गंदा पानी डाला गया था। इससे नाराज एक समुदाय के पांच सौ से अधिक लोग रविवार को निर्माणाधीन देवी मंदिर के पास चंदे की बैठक करने के नाम पर एकत्र हुए।
गांव में विवाद होने की आशंका देख दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कंपिल एसओ एसओ दिग्विजय सिंह, सिवारा चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मंदिर के पास हो रही बैठक में शामिल लोगों से पूछताछ की। बैठक की अनुमति न होने पर सभी को वहां से खदेड़ दिया। एसडीएम संजय कुमार, सीओ शोहराब आलम ने गांव पहुंच कर प्रधान धर्मवीर से घटना की जानकारी ली।

कायमगंज, शमसाबाद और पुलिस लाइन से फोर्स बुलाकर गांव में तैनात कर दिया गया। एएसपी अजय प्रताप सिंह व एसडीएम ने गांव में रूट मार्च कर दोनों समुदाय के लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने ग्रामीणों की चेतावनी दी कि जो माहौल बिगाड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच में कुछ लोगों के नाम माहौल बिगाड़ने की भूमिका बताई गई है। तनाव की स्थिति देखकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed