फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Telemedicine service started in the district, treatment will be available sitting at home

फर्रुखाबादः जिले में टेली मेडिसिन सेवा शुरू , घर बैठे मिलेगा इलाज

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Telemedicine service started in the district, treatment will be available sitting at home
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को टेली मेडिसिन सेवा शुरू कर दी गई। सीएमओ ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे जिले के सभी पीएचसी व 82 हेल्थ वेलनेस सेंटरों को जोड़कर मरीजों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने हेल्थ टेली कंसल्टेंसी सेवा (टेली मेडिसिन) का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा इससे जिले के 82 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा मिलेगी। लोहिया अस्पताल के डॉ. श्रेय खंडूजा नोडल अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

ओपीडी संचालन के लिए डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. आकाश बंसल व डॉ. अरिदमन सिंह राठौर को नियुक्त किया गया है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे डॉक्टरों से संपर्क कर सुविधा ले सकेेगा। शुभारंभ के दौरान एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह, सीएमएस डॉ.राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा पंजीकरण
टेली मेडिसिन सुविधा का लाभ लेने के लिए कोई भी व्यक्ति esanjeevaniopd.in पोर्टल से अपना मोबाइल नंबर ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कर पंजीकरण करें। इसके बाद उसे पेशेंट आईडी व टोकन नंबर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलेगा। फिर मरीज अपना मोबाइल नंबर या पेशेंट आईडी या टोकन नंबर डालकर लॉग-इन करे। अपनी बारी आने पर वह डॉक्टर से घर बैठे परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed