फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Samdhan's head was beheaded after wife's bullet death

Farrukhabad News: हत्या

Mon, 19 Dec 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Samdhan's head was beheaded after wife's bullet death
फर्रुखाबाद। बेटे की ससुराल वालों के साथ चल ही पंचायत के दौरान पूर्व फौजी की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली ने उसकी पत्नी की जान ले ली। इससे गुस्साए पूर्व फौजी ने समधन पर मूसल से वार कर उनकी हत्या कर दी। बहू भी घायल हो गई। बहू की बहन ने फौजी से बंदूक छीनकर शोर मचाया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक, तीन खोखे व मूसल बरामद किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी पूर्व फौजी विजय शंकर श्रीवास्तव का बेटा माधव श्रीवास्तव हिमाचल में सेना में तैनात है। माधव की 22 फरवरी को मोहल्ला नगला नैन निवासी राजेश श्रीवास्तव की बेटी काजल (22) से शादी हुई थी। कुछ दिन बाद विवाद के कारण काजल मायके में रहने लगी। काजल ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन दिन पहले काजल, मां सरिता के साथ कोतवाली पहुंची और दहेज का सामान वापस दिलवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। सोमवार को काजल, मां सरिता (42) व बहन के साथ ससुराल पहुंची। वहां दहेज के सामान को लेकर विजय शंकर व उनकी पत्नी सत्यवती (58) से कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। विजय शंकर ने विवाद बढ़ता देख अपनी लाइसेंसी बंदूक समधन सरिता के पर तान दी। छीना झपटी में बंदूक चल गई और गोली लगने से सत्यवती की मौत हो गई। इसके बाद दो गोली और चली। काजल की बहन ने विजय से बंदूक छीनकर जीने की कुंडी बंद की और छत पर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विजय शंकर ने मूसल से समधन सरिता के सिर पर कई वार किए बचाने पर बहू काजल के भी सिर पर मूसल मार दिया। इससे समधन की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल काजल घर के बाहर निकल आई। मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने काजल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो पूर्व सैनिक विजय शंकर घर के बाहर बैठे मिले। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घर के अंदर जाकर छानबीन की। बरामदे में सत्यवती व गैलरी में सरिता का शव पड़ा था। पास में खून से सना मसूल व तीन खोखे पड़े मिले। पुलिस को छत पर बंदूक भी मिल गई। एएसपी व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि पूर्व फौजी हिरासत में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed