{"_id":"653d4b08d6f8b225320b1c38","slug":"farrukhabad-red-defeated-blue-by-36-runs-with-dilshans-hat-trick-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-4520-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिलशान की हैट्रिक से फर्रुखाबाद रेड ने ब्लू को 36 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिलशान की हैट्रिक से फर्रुखाबाद रेड ने ब्लू को 36 रनों से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दिलशान की हैट्रिक से फर्रुखाबाद रेड ने ब्लू टीम को 36 रनों से शिकस्त दी। मैच में चार विकेट लेने वाले दिलशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शनिवार को एफसीएल के तहत अंडर 16 वर्ग के दो मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए। पहले मैच में फर्रुखाबाद रेड के कप्तान आरुष चतुर्वेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान आरुष के 50 रन, राजदेव के 23, अजीत के 17 रनों की बदौलत टीम ने 22.4 ओवर में 139 रन बनाए। फर्रुखाबाद ब्लू की ओर से गेंदबाज अभिराज ने पांच, आर्यन ने दो और कौशल ने एक विकेट लिया।
140 रनों का लक्ष्य पाने उतरी फर्रुखाबाद ब्लू की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 103 रनों पर ही ढेर हो गई। दिलशान ने हैट्रिक समेत चार विकेट झटके। प्रियांशू व लव पांडेय ने दो-दो विकेट लिए। हैट्रिेक लेने वाले दिलशान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच जेएसएम स्कूल और एपी पब्लिक स्कूल कायमगंज के बीच हुआ। इस मैच में भी गेंदबाज सिर चढ़कर बोले। जेएसएम के गेंदबाज अफ्फान अली की हैट्रिक के चलते एपी की पूरी टीम 52 रनों पर ही आउट हो गई। एपी कीओर से अर्पित ने 16, अमित ने 12 रन बनाए। जेएसएम के गेंदबाज अफ्फान अली ने हैट्रिक सहित चार, दिव्यांशू, आयुष और कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। 53 रन बनाने उतरी जेएसएम की टीम ने आसानी से 6.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित सक्सेना व क्रिकेट कोच अमिताभ पान ने दिया। लोकेश, अहमद मियां आदि मौजूद रहे।