फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,suside

सेवानिवृत्त दीवान ने लगाई फांसी

Tue, 19 Apr 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,suside
फतेहगढ़ में दीवान रामेंद्र की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी मानसिक बीमारी से परेशान होकर फंदे पर झूल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिर्वा कोठी निवासी रामेंद्र सिंह (65) वर्ष 2017 में पुलिस विभाग से दीवान पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पत्नी मांडवी व पुत्री राधा के साथ रहते थे। उनका पुत्र अभिनेंद्र दिल्ली में नौकरी करता है। रामेंद्र काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। सोमवार रात ऊपर के कमरे में सोने चले गए। पत्नी मांडवी व पुत्री राधा नीचे के कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

रात में किसी समय रामेंद्र ने छत के जाल में रस्सी बांधी और गले में फंदा लगाकर मकान के पीछे कूद गए। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मांडवी को दी। राधा ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को फंदे से उतारा। तलाशी में दीवान की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें दीवान ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर जान देने का उल्लेख किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed