फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,rojgaar mela

500 में से 80 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए हुआ चयन

Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,rojgaar mela
आईटीआई में लगे मेले में साक्षात्कार देने आए अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को अप्रेंटिसशिप मेला लगा। इसका शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत ने किया। मेले में आए 500 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 80 का चयन विभिन्न कंपनियों और विभागों में अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले 200 अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप कराने का जिले को लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेंटिसशिप मेला लगा। मेले में डेन केबल, एटीएस, एआरटीओ, पीडब्लूडी, चीनी मिल कायमगंज समेत 20 कंपनियों और विभागों के अधिकारी आए। मेले में आए करीब 500 अभ्यर्थियों ने अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन किया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सिर्फ 80 का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को फोन करके बुलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह व सीडीओ एम. अरून्मोली ने अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप से होने वाले लाभों की जानकारी दी। संस्थान के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के फोन नंबर कंपनी व विभागों के अधिकारी ले गए हैं। वह फोन कर अप्रेंटिसशिप के लिए बुलाएंगे। इस दौरान मेला प्रभारी चंदन कुमार, रोहित गोयल, अशोक कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed