{"_id":"5e29ec0b8ebc3e99ef4f8943","slug":"farrukhabad-news-ram-nagriya-farrukhabad-news-knp5402918191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलयात्रा में किया शस्त्र प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलयात्रा में किया शस्त्र प्रदर्शन
विज्ञापन
जलयात्रा के दौरान हुअ शस्त्र प्रदर्शन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पांचालघाट गंगा तट पर बसी आस्था की नगरी में श्रद्धा के साथ जनसैलाब उमड़ने लगा है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने मेले में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसमें लगे स्टाल देखे। मेला में निकाली गई जल यात्रा में जमकर शस्त्र प्रदर्शन किया गया।
मेला रामनगरिया शुरू हुए एक पखवाड़ा पूरा हो रहा है। शुक्रवार को मौनी अमावस्या का विशेष स्नान है। इससे गुरुवार को कल्पवासियों की राउटी में परिजन व रिश्तेदार भी पहुंचे तो मेले में जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वामी बच्चा बाबा आश्रम क्षेत्र में सतचंडी महायज्ञ का आयोजन शुरू होने से पूर्व सुबह संत शिवस्वरूप बच्चा स्वामी की अध्यक्षता में जल यात्रा का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। जल यात्रा में 11 झांकियां शामिल थी। यात्रा के साथ बड़ी संख्या में चल रहे श्रद्धालुओं ने शस्त्र प्रदर्शन किया। संतों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए तो भीड़ और बढ़ गई। गंगा तट पर यात्रा पहुंची, वहां कलशों की पूजा की गई। दुर्वाषा ऋषि आश्रम होते हुए जल यात्रा पुन: स्वामी बच्चा बाबा आश्रम पहुंची और वहां यात्रा का समापन हुआ। इस बीच जल यात्रा जब पुल पर पहुंची तो जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने सतर्कता के चलते पहले ही छोटे-बड़े वाहनों को रोक दिया। इस दौरान करीब 25 मिनट तक वाहन फंसे रहे। यात्रा में उमेशानंद ब्रह्मचारी, आचार्य प्रदीप शुक्ल, सुबोध आश्रम, ठाकुर बाबा, रामानंद, गीता आचार्य आदि मौजूद रहे।
मेला रामनगरिया में प्रशासन की ओर से भले ही होम्योपैथिक, एलोपैथिक व आयुर्वेदिक अस्पताल खुलवाए गए हो, लेकिन रात में कल्पवासियों से राहत देने वाला कोई नहीं दिखता। बुधवार रात करीब 10.30 बजे एसडीएम सदर ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक अस्पताल बंद मिले। जबकि एलोपैथिक में डाक्टर मौजूद न मिलने से मरीज भटकते रहे। अस्पताल वार्ड ब्वाय के सहारे चल रहा है। एसडीएम ने बताया कि वह संबंधित डाक्टर के खिलाफ सीएमओ को लिखेंगे।
विज्ञापन
मेला रामनगरिया में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। डीएम ने सभी अधिकारियों को विकास प्रदर्शनी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र व सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर शुगर व बीपी चेक कराया। डीएफओ पीके उपाध्याय, सीएमओ डा. चंद्रशेखर, डीपीआरओ अमित त्यागी व मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
वैदिक क्षेत्र में लगे चरित्र निर्माण शिविर में वेद-मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने राष्ट्र रक्षा का संदेश दिया। शिशुपाल आर्य, डा.ओमकार, आचार्य ओमदेव आदि मौजूद रहे।
विकास प्रदर्शनी में मॉडल शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसका अधिकारी निरीक्षक कर रहे थे। शौचालय के गड्ढे पर टीन का तख्ता रखकर पेंटिंग से सजाया गया था। डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला का पैर पड़ा तो तख्ता गड्ढे में घुस गया। इससे डीडीओ लड़खड़ाकर गड्ढे में गिर गए। अधिकारियों ने उनका हाथ पकड़कर गड्ढे से बाहर निकाला।