{"_id":"62950a7f8f229d12bb2c5afb","slug":"farrukhabad-news-mela-yuva-farrukhabad-news-knp6997460116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिस मेला: छह विभागों में 38 अभ्यर्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिस मेला: छह विभागों में 38 अभ्यर्थी चयनित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में लगे अप्रेंटिस मेले में छह विभागों ने 38 अभ्यर्थियों का चयन किया। देर शाम तक ऑनलाइन कागजी कार्रवाई की जाती रही। मेले में 142 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
अप्रेंटिस मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल ने विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। मेले में 16 विभागों को बुलाया गया था, मगर छह विभागों के अधिकारी ही पहुंचे। मेले में दूरदराज से आए 142 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाकर साक्षात्कार दिया। इनमें से 38 अभ्यर्थियों का एक साल के लिए चयन कर लिया गया।
अप्रेंटिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, उनका ऑनलाइन कांट्रेक्ट जनरेट किया जा रहा है। देर रात तक यह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को विभागों में प्रशिक्षण लेने का मौका मिले।
विज्ञापन
बताया कि शीघ्र ही अन्य विभाग भी अप्रेंटिस मेले में शामिल होंगे। मेले में प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अनिरुद्ध सिंह, यशवीर सिंह आदि का सहयोग रहा। संचालन कार्यदेशक बृजेश कुमार ने किया।