फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,mang,master plan

मास्टर प्लान में संशोधन की उठी मांग

Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,mang,master plan
कलक्ट्रेट में खड़े लकूला के लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के लकूला रोड निवासी लोगों ने मास्टर प्लान में संशोधन की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें सड़क की चौड़ाई न बढ़ाकर शहर की अन्य सड़कों के बराबर रखने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के प्रस्तावित मास्टर प्लान में कादरीगेट से लकूला मार्ग की चौड़ाई 30 मीटर रखी गई है। इससे लकूला रोड पर बने अधिकांश भवनों को गिराए जाने की संभावना है। हाल ही में सड़क की 15 मीटर चौड़ाई के हिसाब से अतिक्रमण हटाया भी जा चुका है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से घबराए लकूला रोड निवासी भाजयुमो जिला प्रवक्ता सत्यम कटियार, प्रदीप कुमार, शिवशंकर, गोपाल कृष्ण दीक्षित, दीपक, श्रीकृष्ण सहित 50 से अधिक स्थानीय लोग कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नरेंद्र सिंह को सौंपा। इसमें कहा कि हाल ही में सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 मीटर सड़क की चौड़ाई का अतिक्रमण हटवाया था। इससे उन लोगों का अतिक्रमण हट चुका है। प्रस्तावित मास्टर प्लान के हिसाब से यदि यह सड़क 30 मीटर चौड़ी की जाती है तो स्थानीय निवासी बेरोजगार व बेघर हो जाएंगे। उन्होंने शहर की अन्य सड़कों के समान इस सड़क की भी चौड़ाई रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed