{"_id":"625daff12e75444e4a6a0b8b","slug":"farrukhabad-news-mahngai-farrukhabad-news-knp691950245","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलों से महंगी बिक रहीं हरी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलों से महंगी बिक रहीं हरी सब्जियां
विज्ञापन
कायमगंज रेलवे रोड स्थित दुकान पर रखी सब्जियां। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। हरी सब्जियां के दाम लोगों को चौंका रहे हैं। कई सब्जियों के दाम फलों की कीमतों से ज्यादा हैं। तोरई और भिंडी पर सबसे ज्यादा महंगाई की मार पड़ी है। ये अंगूर और केला से भी भी ज्यादा महंगी हैं। इससे आम आदमी के घरों का बजट बिगड़ रहा है।
गर्मी बढ़ने से सब्जियों की पैदावार में कमी आई है। आपूर्ति कम होने से दाम बढ़ गए हैं। बाजार में सबसे ज्यादा भाव भिंडी और तोरई के चल रहे हैं। इन दिनों बाजार में भिंडी 80 रुपये किलो और तोरई 60 रुपये किलो बिक रही है। कई फलों के दाम इनसे कम हैं। केला 30, संतरा 40 और अंगूर 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पका हुआ केला 30 रुपये किलो आसानी से मिल रहा है।
मगर सब्जी में इस्तेमाल होने वाला कच्चा केला इससे ज्यादा दाम में 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अचानक से बढ़े नींबू के दामों में भी रोक नहीं लग सकी। फुटकर में नींबू 300 रुपये किलो व एक पीस 10 रुपये में बिक रहा है। महंगाई के चलते आम आदमी ने नींबू से दूरी बना ली है। फिलहाल मंडी में इसकी आवक कम है।
विज्ञापन
फल और सब्जियों के दाम
फल दाम सब्जी दाम
अंगूर 50 तोरई 60
संतरा 40 भिंडी 80
केला पका 30 कच्चा केला 40
नींबू 300 रुपये किलो, दस रुपये का एक