फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,katauti,electric problam

दो उपकेंद्र ठप होने से 200 गांवों की बिजली गुल

Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,katauti,electric problam
नवाबगंज/शमसाबाद। गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे नवाबगंज और हजियांपुर उपकेंद्रों की मेन लाइनों में फाल्ट से 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। हजियांपुर उपकेंद्र की लाइन सुबह करीब 10 बजे ठीक करके 120 गांवों की आपूर्ति चालू कर दी गई, जबकि फाल्ट के कारण नवाबगंज उपकेंद्र का पांच एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने से 80 गांवों में देर शाम तक बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन

नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे मेन लाइन में फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर बंद हो गया। इससे कस्बा सहित 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी कर्मचारियों ने जेई हर्ष कुमार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई, लेकिन वह चालू नहीं हो सका। टेस्ट विभाग की टीम देर शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक में लगी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। जेई हर्ष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर ठीक कराया जा रहा है। ठीक होते ही बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन में गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र ठप होने से 120 गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट को खोज कर 10 बजे तक ठीक किया गया। इसके बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। छह घंटे गांवों में बिजली संकट बना रहा।
12 घंटे में फुंके तीन ट्रांसफार्मर, बिजली संकट गहराया
फर्रुखाबाद। 12 घंटे में शहरी क्षेत्र के तीन ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे आठ मोहल्लों में बिजली संकट गहरा गया। लोग भीषण गर्मी में बिना बिजली बेहाल हो गए। दो ट्रांसफार्मर बदल कर आपूर्ति चालू कर दी गई, जबकि तीसरे ट्रांसफार्मर को बदलने में विभागीय कर्मचारियों को स्थानीय कुछ लोगों का विरोध सहना पड़ा।
बुधवार शाम को फतेहगढ़ में ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम के सामने रखे 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में जर्जर बंच केबल में फाल्ट के बाद आग लग गई थी। दूसरा ट्रांसफार्मर पांच घंटे बाद रखा गया। इससे दो मोहल्लों की बिजली बंद रही। रात में लकूला में 400 केवीए ट्रांसफार्मर में भी जर्जर बंच केबल में फाल्ट के बाद आग लग गई थी। बिजली बंद कर लाइनमैनों ने पानी व मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया।
इस ट्रांसफार्मर से जुड़े तीन मोहल्लों की बिजली रात भर बंद रही। गुरुवार भोर चार बजे दुर्गा कालोनी फतेहगढ़ में रखा 400 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे तीन मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। लकूला क्षेत्र का फुंका ट्रांसफार्मर गुरुवार को दिन में बदला गया।

इससे तीन मोहल्लों की बिजली करीब 10 घंटे बंद रही। दुर्गा कालोनी में जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर रखा है, वहीं, पास में स्थित मकान के मालिक ने ट्रांसफार्मर दूसरे स्थान पर रखने की मांग की, इसको लेकर ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाया। मोहल्ले के अन्य लोगों के विरोध करने पर कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदल कर करीब 12 घंटे बाद बिजली चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed