फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,genhu khareed,khareed kendra

अब तक की सबसे कम गेहूं खरीद का बना रिकार्ड

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,genhu khareed,khareed kendra
फर्रुखाबाद। इस वर्ष गेहूं की कम खरीद का नौ वर्ष पुराना रिकार्ड टूट गया। खरीद की स्थिति इतनी दयनीय रही कि ढाई माह में लक्ष्य के सापेक्ष 1.03 प्रतिशत ही खरीद हो सकी। गेहूं की कम खरीद के कारण ही राशन से गेहूं साफ हो गया और कार्डधारकों को चावल ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में इस वर्ष गेहूं की सरकारी खरीद अंत तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी। शासन से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित था, जबकि खुले बाजार में 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद हुई। ज्यादा दाम और नकद भुगतान के चक्कर में किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों का रुख नहीं किया। अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों के समझाने पर कुछ किसानों ने ही अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बेचा।
विज्ञापन

इसका नतीजा यह रहा कि जिले में एक अप्रैल से 40 सरकारी क्रय केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं खरीद की स्थिति अंतिम दिन तक दयनीय ही बनी रही। 15 जून तक 369.93 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका, जबकि 36000 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1.03 प्रतिशत ही खरीद की जा सकी। खाद्य विपणन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले नौ सालों में सबसे कम वर्ष 2013 में लक्ष्य के सापेक्ष सात प्रतिशत ही गेहूं की खरीद हुई थी। इस बार कम खरीद का यह रिकार्ड भी टूट गया है। कुछ जानकारों की मानें तो गेहूं की इतनी कम सरकारी खरीद कभी हुई ही नहीं।
कम खरीद का दिखने लगा असर
जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा गया गेहूं एफसीआई गोदाम में भंडारित होता है। हर वर्ष कोटेदारों को एफसीआई गोदाम से ही गेहूं दिया जाता था। जुलाई, अगस्त तक दूसरे प्रांतों से गेहूं मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। इस वर्ष सरकारी गेहूं खरीद का एफसीआई गोदाम पर कोई भंडारण नहीं है।
इससे राशन वितरण के लिए पंजाब व हरियाणा से गेहूं की रैक मंगवाई जा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह के दूसरे चरण के राशन वितरण में गेहूं की जगह चावल बांटने के शासन से आदेश कर दिए गए हैं। इससे अब प्रति यूनिट पांच किलो चावल ही मिल रहे हैं।
खूब किए प्रयास, नहीं मिली सफलता
डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में इस बार सबसे कम गेहूं की सरकारी खरीद की जा सकी है। किसानों को जागरूक करने व संपर्क करने के बावजूद खरीद नहीं बढ़ाई जा सकी। 15 जून से गेहूं की खरीद बंद करने के आदेश पहले से जारी हैं।

मात्र 238 क्विंटल खरीदा गया गेहूं
मोहम्मदाबाद। नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र पर 2000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष मात्र 238 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका। शनिवार को 15 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इसके बाद क्रय केंद्र पर गेहूं नहीं आया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed