{"_id":"62aa2a2875e0e91d28171e9d","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp702561388","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ट्रांसफार्मर व दो ड्रम तेल गोदाम से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ट्रांसफार्मर व दो ड्रम तेल गोदाम से बरामद
विज्ञापन
कंपिल। बिजली अधिकारियों ने पुलिस के साथ बुधवार रात को कस्बा के निजामुद्दीनपुर रोड स्थित बंद पड़े गोदाम पर छापा मारा। वहां झाड़ियों में छिपाकर रखे गए छह ट्रांसफार्मर व दो ड्रम तेल (ट्रांसफार्मर में पड़ने वाला) बरामद हुआ। वहां मिली एक महिला ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर सेेवानिवृत्त हो चुके जेई ने रखवाए हैं।
विद्युत वितरण निगम के कायमगंज खंड के अधिशासी अभियंता खानचंद्र को बुधवार शाम को सूचना मिली की कस्बा के निजामुद्दीनपुर रोड स्थित एक स्कूल के पास बने गोदाम में कुछ ट्रांसफार्मर रखे हैं। इस पर अधिशासी अभियंता ने अन्य बिजली अधिकारियों व पुलिस के साथ रात करीब साढ़े आठ बजे गोदाम पर छापा मारा। वहां तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे गए छह ट्रांसफार्मर रखे मिले।
पास में ही दो ड्रम तेल भी बरामद हुआ। उन्हें बिजली अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। वहां एक महिला मिली, उसने पूछताछ में बिजली विभाग के सेवानिवृत्त हो चुके जेई का नाम लेते हुए बताया कि उन्होंने ही यह ट्रांसफार्मर रखवाए थे।
विज्ञापन
इस पर सेवानिवृत्त जेई से अधिशासी अभियंता ने फोन पर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही ट्रांसफार्मर रखवाए थे। कंपिल विद्युत उपकेंद्र के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर पहुंचा दिए जाएंगे। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। उन्हीं के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसफार्मर 25 केवीए के हैं।