फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

मनरेगा के कार्यों की जांच में 2.37 लाख का गबन

Fri, 22 Apr 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। कायमगंज की ग्राम पंचायत बिलहा में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों की जांच की गई। इसमें 2.37 लाख का गबन मिला है। इस पर तत्कालीन ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिलहा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में बड़ी अनियमितता कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इस पर सीडीओ ने परियोजना निदेशक डीआरडीए राजमणि वर्मा, सहायक अभियंता डीआरडीए व लघु सिंचाई, एडीएसटीओ की कमेटी गठित कर जांच कराई। टीम ने मौके पर जाकर विकास कार्य देखे।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत सचिवालय की इंटरलॉकिंग में एक लाख 12 हजार 348 रुपये अधिक का भुगतान करने का मामला मिला। इसके अलावा स्कूल से डेयरी तक व डेयरी से पुलिया तक नाला निर्माण, चकरोड पर मिट्टी व खड़ंजा का कार्य, प्राथमिक विद्यालय अर्जुन नगला परिसर व पार्क में इंटरलॉकिंग कार्य में भी गड़बड़ी मिली। जांच में पाया गया कि इन कामों में कुल दो लाख 37 हजार 136 रुपये अधिक का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने तत्कालीन प्रधान विनीता यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए साक्ष्य सहित एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर गबन की धनराशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed