{"_id":"626056f15aed4c2f477299e2","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp692343983","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के पुल पर व्यापारियों ने लगाया जाम, ईओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के पुल पर व्यापारियों ने लगाया जाम, ईओ को घेरा
विज्ञापन
शहर के पक्का पुल पर जाम लगाए व्यापारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर में शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों ने पक्के पुल पर जाम लगा दिया। वहां से गुजर रहे ईओ का घेराव किया। ईओ ने डीएम के निर्देशों का पालन करने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर व्यापारियों को शांत किया।
बुधवार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को नगर पालिका चौराहे से चौक तक चलेगा। उद्योग व्यापार मंडल युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पक्के पुल के दुकानदारों ने बुधवार शाम को दुकानें बंद कर दीं। सभी दुकानदार बीच सड़क पर बैठ गए। इससे जाम लग गया।
व्यापारियों ने वहां से गुजर रहे ईओ रविंद्र कुमार की कार को घेर लिया। व्यापारियों की करीब 25 मिनट तक ईओ से नोकझोंक होती रही। सूचना मिलते ही तिकोना चौकी प्रभारी पहुंचे, तो व्यापारियों ने नारेबाजी की। काफी समझाने के बाद कोतवाल से फोन पर बात कराई गई। इसके बावजूद व्यापारी बड़े अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। ईओ ने कहा कि डीएम के आदेशों का पालन हो रहा है। बाद में ईओ को जाने दिया गया।
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं ने कहा कि अभी रमजान का महीना चल रहा है। ईद पर कुछ बिक्री बढ़ रही है। इससे कोरोना काल में आई दिक्कतों से निजात मिलेगी। यही नहीं सहालग चल रही है। यदि अतिक्रमण हटाया जाएगा, तो दुकानदारी पर काफी बुरा असर पड़ेगा। शाम छह बजे व्यापारी मांगें न मानने पर गुरुवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी देकर चले गए। जाम लगाने वालों में आसपास के कई दुकानदार मौजूद थे।