{"_id":"626056e95d1fa274b0131a14","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp692343597","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकझोंक के बीच बुलडोजर ने तोड़ी पटियां व सीढ़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकझोंक के बीच बुलडोजर ने तोड़ी पटियां व सीढ़ियां
विज्ञापन
मोहल्ला सलावत खां में दुकान को गिराती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन बीबीगंज से नगर पालिका तिराहे तक बुलडोजर चला। पटियां और सीढ़ियां तोड़ते वक्त पुलिस से नोकझोंक हुई। मगर सख्ती के साथ अतिक्रमण हटा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ पुलिस के साथ मुस्तैद रहे।
सुबह साढ़े सात बजे बीबीगंज पुलिस चौकी के सामने रामकिशोर मिश्रा का चबूतरा तोड़ा गया तो नोकझोंक होने लगी। मगर पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और पूरा चबूतरा ध्वस्त करवा दिया। कई दुकानदार नालियों के ऊपर बनीं सीढ़ियों को खुद तोड़ते दिखे। बुलडोजर ने कई स्थानों पर घरों के बाहर बनीं सीढ़ियों को तोड़ा, तो लोगों ने विवाद किया, मगर सख्ती के आगे लोग कुछ देर बाद शांत हो गए। सामान भरा एक खोखा भी बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।
लोगों की भीड़ जब भी पुलिस को दिखी, तो लाठियां दिखाकर घरों में भेज दिया। बीबीगंज धर्मशाला व एक अस्पताल की पटियां भी तोड़ दी गईं। पुलिस और प्रशासन की सख्ती से व्यापारी सहमे नजर आए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, ईओ रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।