{"_id":"6259b15f622eb11aa56fa642","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6914055151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी में अवैध कब्जेदारों ने राजस्व टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरी में अवैध कब्जेदारों ने राजस्व टीम को घेरा
विज्ञापन
गांव शेरपुर सराय स्थित कटरी में किसानों से बातचीत करतीं तहसीलदार श्रद्धा पांडेय। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। गांव शेरपुर सराय के सामने गंगा पार पहुंची राजस्व विभाग की टीम को कुंडपुरा के अवैध कब्जेदारों व उनके परिजनों ने घेर लिया। बाद में हरदोई जनपद के अरवल थाने की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने पर कब्जेदार गेहूं फसल के एवज में जुर्माना जमा करने के लिए तैयार हुए।
गंगा नदी के पार कटरी में 32 लोगों का अवैध कब्जा चिह्नित किया गया था। इसमें 1100 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी है। कुछ खेत में फसल कटी हुई पड़ी है। शुक्रवार को एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह, तहसीलदार, सीओ अजेय कुमार शर्मा के साथ राजस्वकर्मियों की टीम कटरी पहुंची। राजेपुर ब्लाक के खुटिया के प्रधान योगेंद्र त्रिवेदी, संजीव अग्निहोत्री आदि भी थे। टीम को आते देख जमीन पर कब्जा किए कुंडपुरा के 200 लोगों ने टीम को घेर लिया।
आगे पहुंचे राजस्व कर्मी अभय त्रिवेदी, बलवीर सिंह, प्रमोद पांडेय, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजीत द्विवेदी, रवींद्र नारायण, अमित राठौर, रोशन लाल आदि ने लोगों को समझाया। कुछ देर बाद हरदोई के अरवल थाने के प्रभारी पुलिस बल व पीएसी के साथ पहुंच गए। इसके बाद अवैध कब्जेदारों के हौसले पस्त हो गए। अधिकारियों ने कब्जा किए लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बाद में जमीन पर कब्जा किए लोग गेहूं की फसल का जुर्माना भरने के लिए तैयार हो गए। साथ ही कहा कि आगे से वह कटरी की जमीन पर फसल नहीं करेंगे। बाद में कमालगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, बुधवार रात अरवल पुलिस को गेहूं काटने की तीन कंपाइन मशीनें भी यहां से चलते मिली थीं। पुलिस कुछ युवकों व मशीनों को अरवल थाने लाई थी।