फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

भाजपा बूथ अध्यक्ष ने पलायन के बैनर लगाए

Fri, 15 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कंपिल। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से दुखी भाजपा बूथ अध्यक्ष ने गांव से परिवार सहित पलायन करने के बैनर लगाए हैं और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस पर आरोपी सपाइयों से सांठगांठ का भी आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव की खुन्नस में भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की खुन्नस में 18 मार्च को सिवारा चौकी पुलिस के सामने सपा समर्थकों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामविलास के ऊपर हमला कर फायरिंग की थी। इसमें रामविलास घायल हो गए थे। इस मामले में छह नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई न कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई। इसमें रामविलास 12 से अधिक ग्रामीणों के साथ अपने घर के सामने पलायन के बैनर के साथ खड़े हैं। रामविलास ने आरोप लगाया कि पुलिस की सांठगांठ से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। हमला करने वाले दबंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इससे वे परिवार सहित गांव छोड़ने के लिए मजबूर हैं। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि फोटो वायरल होने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। हमले के मामले में मुकदमा दर्ज है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed