{"_id":"62571562f2dca54ddd498655","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp691061176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक विजय सिंह की वर्चुअल हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक विजय सिंह की वर्चुअल हुई पेशी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में पूर्व विधायक विजय सिंह की बांदा जेल से वर्चुअल पेशी हुई। सिपाही की पत्नी से बचाव पक्ष के वकील ने जिरह की।
जनपद मैनपुरी आश्रम रोड बालाजी पुरम निवासी राहुुल तोमर ने सिपाही पिता बृजेंद्र सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में बांदा जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। बुधवार को पूर्व विधायक की एमएलए/एमपी कोर्ट में वर्चुअल पेशी हुई।
सिपाही की पत्नी सरोज को जिरह के लिए कोर्ट में बुलाया गया। विजय सिंह के वकील जितेंद्र सिंह ने सिपाही की पत्नी के बयान पर जिरह की। जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही की पत्नी से जिरह पूरी हो गई है। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 20 अप्रैल की तारीख लगाई है। (संवाद)