{"_id":"62507b10fa136557e1353621","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6901250172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जालसाजों पर 25 लाख की ठगी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जालसाजों पर 25 लाख की ठगी का मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दूसरों की जमीन का तीन लोगों को बैनामा करके 25 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। शहर की आवास विकास कालोनी निवासी विनोद कुमार की पत्नी पुनीता कनौजिया, पुनीता की भाभी कन्नौज थाना तिर्वा के गांव अगौस निवासी ज्योति कटियार व शहर के गांव अमेठी कोहना निवासी प्रेमलता ने 25 लाख रुपये में दो साल पहले मोहम्मदाबाद के गोसरपुर निवासी अनूप सिंह राठौर, गैसिंगपुर निवासी शरद राठौर से नेकपुर कलां में तीन प्लाटों का बैनामा कराया था।
लॉकडाउन के बाद जब वह प्लाट पर नींव खोदवाने गए, तो पता चला कि जमीन के मालिक सुशील कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार और सुधीर कुमार थे। उन्होंने यह प्लाट 11 अगस्त 2020 को गीता सिंह और 13 मार्च 2020 को महेंद्र सिंह चौहान को बेच दिए।
आरोपी अनूप सिंह उर्फ रच्छू ठाकुर और शरद राठौर ने ऐसी भूमि का बैनामा कर दिया, जो उसके नाम नहीं थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अनूप सिंह राठौर और शरद राठौर पर मुकदमा दर्ज किया है।