फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

जल संकट से निपटने को ब्लाक में बनेगा कंट्रोल रूम

Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
अमृतपुर। पेयजल समस्या के निराकरण के लिए ब्लाक कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला जाएगा। कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। राजेपुर ब्लाक सभागार में जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) योगेंद्र कुमार पाठक ने बीडीओ गगनदीप सिंह, सचिवों व रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। उन्होंने बीडीओ से कहा कि तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पेयजल समस्या भी बढ़ेगी। लिहाजा ब्लाक परिसर में कंट्रोल रूम खोला जाए।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। पानी की समस्या की शिकायत आने पर तुरंत निस्तारण करें। उन्होंने कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर जल्द सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। ग्राम सभाओं पर बने पंचायत घरों को शीघ्र चालू करने को कहा। गांव भाऊपुर चौरासी में तीन साल से प्लास्टिक निस्तारण के लिए बन रहा प्लांट अधूरा होने पर सचिव आशुतोष को फटकार लगाई। कहा कि शीघ्र काम पूरा करें। जल संचय के लिए हर गांव में 30 अप्रैल तक पांच-पांच रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीडीओ को मनरेगा के काम ठीक नहीं मिले। मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। तालाबों की खोदाई, चकमार्ग व समतलीकरण का काम कराने के लिए कहा। अधूरे मनरेगा अभिलेखों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। बैठक में न आने पर ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश कुमार का एक दिन का वेतन रोक दिया। बैठक में एडीओ पंचायत अजीत पाठक, सचिव प्रदीप दीक्षित, अशोक कुमार, शिव सिंह, रोहित कुमार, एपीओ राशिद खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed