फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

75 हजार बकायेदारों की गुल हो सकती बिजली

Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। 10 हजार या इससे अधिक के बकायेदारों के घरों की बिजली कट सकती है। इनके कनेक्शन काटने का आदेश शासन से आने पर अधिकारियों ने अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआत में कुछ उपभोक्ताओं के ही कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे उन्हें देखकर अन्य बकायेदार भुगतान कर दें।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल फर्रुखाबाद के तहत शहरी खंड में 66,031, ग्रामीण खंड में 1.20 लाख और कायमगंज खंड में 86,500 बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 10,779, ग्रामीण खंड क्षेत्र में 51 हजार और कायमगंज खंड क्षेत्र में 14,120 उपभोक्ता 10 हजार या इससे अधिक के बकायेदार हैं। इनमें कुछ ऐसे भी उपभोक्ता हैं, जिन पर 50 हजार, एक लाख और दो लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं को विधानसभा चुनाव के दौरान राहत मिल गई थी, लेकिन अब अधिकारियों ने इनसे वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। जिले के तीनों खंड के कुल दो लाख 72 हजार 531 उपभोक्ताओं में से 75 हजार 899 पर 10 हजार से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बकायेदारों के घरों की कभी भी बिजली कट सकती है। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए तीनों खंड कार्यालय क्षेत्र में अभियान शुरू कराया गया है। उपभोक्ता बकाया जमा करके कनेक्शन कटने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed