{"_id":"6244a3efe328ba3eac6dd3bf","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6884268150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन खुली बैंकों में उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन खुली बैंकों में उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की
विज्ञापन
सेठ गली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी ग्राहकों की लाइन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पांचवें दिन बैंकों के ताले खुलते ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। काम कराने की जल्दबाजी में धक्का मुक्की होती रही। काम की अधिकता के चलते बैंकों के सर्वर दगा दे गए। इससे घंटों ग्राहक परेशान रहे। देर रात तक बैंकों में काम होता रहा।
केंद्र सरकार पर कर्मचारी और जनविरोधी होने का आरोप लगाकर कई राष्ट्रीयकृत बैंकों में सोमवार और मंगलवार को तालाबंदी रही। इससे पूर्व चौथा शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी के चलते बैंकों में कामकाज नहीं हुआ था। लगातार चार दिन बैंकें बंद रहने के बाद बुधवार को खुलीं तो शाखाओं में भारी भीड़ उमड़ी। ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। पहले अपना काम कराने को लेकर बैंक शाखाओं में धक्कामुक्की होती रही।
सेठ गली स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा में दोपहर 11 बजे सर्वर ठप हो गया। करीब दो घंटे बाद कनेक्टिविटी आने पर काम शुरू हुआ। कामकाज ठप होने से ग्राहकों में खासा गुस्सा रहा। रेलवे रोड स्थिति स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी ग्राहकों की बेशुमार भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा कर्मी ने बैंक के अंदर पहुंचे ग्राहकों का काम होने के बाद ही अन्य ग्राहकों को अंदर जाने की इजाजत दी।
विज्ञापन
इसी तरह, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य सभी बैंकों की शाखाओं में स्थित बेहद खराब रही। अधिकांश बैंक शाखाओं में ओवरलोडिंग के चलते सर्वर दिन भर आता जाता रहा। इससे ग्राहकों को परेशानी हुई। बैंकों में देर रात तक कामकाज चलता रहा। हालांकि शाम चार बजे के बाद ग्राहकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था।
कल बैंकों में नहीं होगा ग्राहकों का काम
वित्तीय वर्ष के समाप्ति पर बैंकों में एक अप्रैल को ग्राहकों का कामकाज बंद रहेगा। बैंकें खुलेंगी मगर विभागीय लेखा-जोखा का काम होगा। इससे गुरुवार को भी बैंकों में भीड़ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।