फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू

Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कमालगंज। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत होते ही गोशालाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। 18 रुपये किलो भूसा मिलने से 30 रुपये प्रति गोवंश का बजट नाकाफी साबित हो रहा है। दाना का भाव भी 19 से बढ़कर 23 रुपये किलो हो गया है। इससे गोशालाओं की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। व्यवस्था सुधारने के लिए ग्राम प्रधानों से भूसा व दाना का सहयोग लेने की पहल की गई है।
विज्ञापन

118 ग्राम पंचायत वाले जिले के सबसे बड़े विकास खंड कमालगंज में सिंधौली, भरतामऊ, चौकी महमदपुर, महमदपुर अचला, हसनापुर गांवों में गोशालाएं संचालित हैं। भूसा व दाना महंगा होने से शासन से आने वाला 30 रुपये प्रति गोवंश का बजट पूरा नहीं पड़ रहा। भूसा-दाना की समस्या के साथ ही गर्मी में तेज धूप से बचाव के लिए कुछ गोशाला में छायादार जगह भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने बताया कि गोशाला के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए ब्लाक कार्यालय में प्रधानों की बैठक की गई। सिंधौली गोशाला के लिए हुसैनपुर नौखंडा, शेखपुर, भोजपुर, गदनपुर देवराजपुर, बहोरन टप्पाहवेली व बलीपुर के प्रधानों ने 20-20 क्विंटल भूसा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष भर में पूरनपुर, कैंटहा, अमानाबाद, फतेहपुर कायस्थान, नगला खेमरेंगाई के प्रधानों ने 20-20 बोरी दाना देने के लिए कहा है। जीरागौर के प्रधान ने 30, बिचपुरी, भूलनपुर चिरपुरा, नगरिया गहलवारान, सदरियापुर के प्रधान ने 10-10 बोरी व बझेरा के प्रधान ने 15 बोरी दाना देने के लिए अपना नाम लिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed