{"_id":"6243444e68bcd46412658b5a","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6882239111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में जेल गया शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में जेल गया शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने कंपोजिट विद्यालय गनेशपुर मोहम्मदाबाद के सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। वह 14 मार्च से जिला कारागार में दहेज हत्या के आरोप में बंद है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक विनोद कुमार की बहू ने फांसी लगा ली थी। बहू के मायके वालों ने शिक्षक विनोद कुमार, उसके बेटे समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 14 मार्च को आरोपी शिक्षक जेल चला गया।
इसकी जानकारी विद्यालय के दूसरे सहायक अध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद रंगनाथ चौधरी को दी। उन्होंने जांच कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी। बीएसए लालजी यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।