{"_id":"623e06c0def23b1e630bf425","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp687487715","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल, चना, नमक न होने से राशन वितरण पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल, चना, नमक न होने से राशन वितरण पर ब्रेक
विज्ञापन
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र के 26 कोटेदारों को तेल, चना, नमक न मिलने से राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। कार्ड धारक राशन लेने के लिए चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
कार्ड धारकों को मुफ्त में मिलने वाले राशन के साथ तेल, चना, नमक का वितरण किया जाता है। अभी तक 18 कोटेदारों को तेल व 8 कोटेदारों को नमक, चना नहीं मिला है। इसके चलते राशन वितरण भी लटका है। ठेकेदार द्वारा तेल, चना, नमक की सप्लाई गोदाम पर न किए जाने से तहसील क्षेत्र के गांव अलीगढ़, मोहद्दीपुर, हुसैनपुर राजपुर, हरसिंहपुर गहलवार, कुबेरपुर कुड़रा, कुम्हरौर, गांधी, हमीरपुर, गाजीपुर, भुवनपुर ताजपुर, दारापुर, डबरी, हुसैनपुर हड़ाई, उजरामऊ नयागांव, कनकानपुर, वीरपुर, हरिहरपुर, मुजहा के कोटेदारों को तेल नहीं मिल सका है। सिकंदरपुर, बराखेड़ा, सरह, महमदगंज, खंडौली, तेरा अकबरपुर, अंबरपुर, नगला हूसा इन गांव के कोटेदारों को चना, नमक नहीं मिल पाया है। कोटेदारों को तेल, चना, नमक न मिलने से ई-पॉस मशीन चालू नहीं हो सकी है। कोटेदारों द्वारा राशन न वितरण किए जाने से कार्ड धारक राशन की दुकानों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया कि 22.41 क्विंटल नमक, 22.24 क्विंटल चना, 37.81 क्विंटल तेल नहीं आया है। इसलिए वितरण नहीं हो पा रहा है। जिलापूर्ति अधिकारी को सूचना दी जा चुकी है।