फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

जमीन के लिए जिंदा भतीजे को चाचा ने मरा दिखा दिया

Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
जमीन के लिए जिंदा भतीजे को चाचा ने मरा दिखा दिया
विज्ञापन

तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल, सचिव से मिलकर जमीन कराई अपने नाम
कोर्ट ने भतीजे के दो चाचा और अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार त्यागी ने कायमगंज तहसील के तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल व सचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश कायमगंज कोतवाल को दिया है। इसमें जिंदा भतीजे को चाचा ने कागजों में मृत घोषित कराकर अफसरों के साथ मिलकर जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहवलपुर निवासी सुभाष ने अपने चाचा गुड्डू, देशराज, कायमगंज तहसील के तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल और ब्लॉक के सचिव के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें कहा कि पिता की 23 मार्च 1999 को मृत्यु हो चुकी है। इससे वह कायमगंज में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है। उसके चाचा गुड्डू व देशराज ने जमीन हड़पने के लिए उसको कागजों में मरा दिखा दिया। उसके हिस्से की जमीन तहसीलदार, लेखपाल और सचिव से मिलकर अपने नाम करवा ली। इसकी जानकारी 15 मार्च 2021 को हुई तो चाचा के पास गया और उसको मरा दिखाकर जमीन अपने नाम कराने का विरोध किया। इससे दोनों चाचा नाराज हो गए और मारपीट की।
विज्ञापन

चाचा ने धमकी दी कि अभी कागजों में मरा दिखाया है, ज्यादा विरोध करोगे तो हकीकत में मार कर गायब कर देंगे। जमीन चाचा के नाम करने की शिकायत तहसीलदार, लेखपाल व सचिव से की तो वह भी नाराज हो गए और धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित की अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने कायमगंज थानाध्यक्ष को घटना की रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed