{"_id":"623cbfc4c670f932895c5477","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6873133153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधान परिषद चुनाव में गुरुवार को एक भी नामांकनपत्र वापस नहीं लिया गया। इससे अब चुनावी रण में भाजपा, सपा व एक निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। इसमें दलीय प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।
इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी (विधान परिषद) चुनाव में तीन नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे। इसमें भाजपा से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शहर के मोहल्ला साहबगंज नरायनदास निवासी प्रांशु दत्त द्विवेदी, सपा से मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जवाहर नगर रोहिला निवासी हरीश कुमार यादव व निर्दलीय न्यामतपुर निबी नगला निवासी नरेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया था।
गुरुवार को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित थी। किसी भी दावेदार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इससे अब तीनों प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि किसी ने नामांकनपत्र वापस नहीं लिया है। कुल तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।