फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

धनराशि निकलने के बाद भी सामुदायिक शौचालय अधूरा

Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
गांव गूजरपुर पामरान में खुला पड़ा सामुदायिक शौचालय में रखी सीट। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। धनराशि निकलने के बाद भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके बाद भी उसके पूर्ण होने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शौचालय पूरा कराने की ग्रामीण कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड राजेपुर की ग्राम पंचायत गूजरपुर पमारान में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण 2021 में शुरू कराया गया था। शौचालय निर्माण के लिए पूरी धनराशि निकाली गई। लेकिन निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा है। शौचालय का टैंक खुला पड़ा है। बाहर से रंगाई-पुताई करा दी गई। अंदर दिव्यांग शौचालय में सीट रख दी गई है। उसे टैंक से जोड़ा नहीं गया है। पानी के लिए पाइप लाइन की फिटिंग नहीं की गई है। शौचालय के बाहर गंदगी है। विकास खंड कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों ने मौके पर जांच किए बिना शौचालय पूर्ण होने की सूचना शासन को दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शौचालय पूरा कराने के लिए कहा गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत गूजरपुर पामरान के प्रधान अरविंद सिंह पिछले कार्यकाल में भी प्रधान थे। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासक नियुक्त किए गए थे। तभी शौचालय का निर्माण कराया गया था। अब वह जल्द ही शौचालय का निर्माण पूरा करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजहा का शौचालय भी अधूरा
अमृतपुर। विकास खंड राजेपुर में 81 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू हुआ था। इसमे 80 ग्राम सभाओं में काम पूरा हो चुका है। सभी शौचालय चालू भी करा दिए गए हैं। ग्राम सभा मुजहा में अभी शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।

जिम्मेदार बोले
‘सामुदायिक शौचालय अधूरा होने की जानकारी नहीं है। यदि धनराशि निकल गई है और शौचालय पूर्ण नहीं हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। निर्माण पूरा कराया जाएगा।’
-गगनदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed