फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक को पीटकर किया अधमरा

Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
अजय पाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। ई-रिक्शा से डॉक्टर की बाइक टकरा गई। गुस्साए डॉक्टर व उनके दो साथियों ने ई-रिक्शा चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों पर मुकदमा दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर पर गर्भवती की मौत के मामले गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पूर्व में दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

नगर के पुल गालिब तिराहे से मोहल्ला कलाखेल जाने वाले मार्ग पर परी क्लीनिक है। यहां डॉ. पुष्पेंद्र सिंह महिलाओं का प्रसव भी कराते हैं। मंगलवार सुबह वह क्लीनिक जा रहे थे। पुल गालिब तिराहे के पास उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इससे डॉक्टर सड़क पर गिर पडे़। इससे गुस्साए पुष्पेंद्र सिंह व उनके दो साथियों ने ई-रिक्शा चालक अजय पाल को पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। अजय के पिता रतीराम ने परी क्लीनिक के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ जाति सूचक गालियां देने व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने डॉ. पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 दिसंबर को परी क्लीनिक में कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला बैरू निवासी तेज सिंह श्रीवास्तव की गर्भवती पत्नी आरती की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया था। डॉक्टर व कर्मचारी क्लीनिक छोड़कर भाग गए थे। तेज सिंह ने डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed