फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

गबन में फंसे प्रधान, पूर्व प्रधान, जेई व दो सचिवों को नोटिस

Wed, 22 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्योगनपुर में विकास कार्यों की जांच में लाखों के गबन का मामला पकड़ा गया है। जिलाधिकारी ने गबन के दोषी प्रधान, पूर्व प्रधान, जेई व दो सचिवों को नोटिस जारी कर 15 दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्योगनपुर निवासी सतेंद्र सिंह, लटूरी, तिलक सिंह ने हैंडपंप रिबोर, सामुदायिक शौचालय व स्कूल में हुए कायाकल्प कार्य में गबन का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने 30 जून को पीडी डीआरडीए, अधिशासी अभियंता आरईएस व जलनिगम की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई थी। जांच कमेटी ने 11 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। इसमें हैंडपंप रिबोर में दो लाख 22 हजार, प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स कार्य में 94979 के अलावा सामुदायिक शौचालय व सीसी सड़क निर्माण में भी गबन की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गबन में दोषी प्रधान बलराम, निवर्तमान प्रधान ममता, आरईएस अवर अभियंता, सचिव अमित कुमार शुक्ला, तत्कालीन सचिव प्रदीप दीक्षित को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में साक्ष्यों सहित संतोषजनक जवाब न मिलने पर वसूली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed